हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से यातायात प्रभावित, कई लोग रास्ते में फंसे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से यातायात प्रभावित, कई लोग रास्ते में फंसे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-29 10:55 GMT
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से यातायात प्रभावित, कई लोग रास्ते में फंसे

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के साथ ही भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग ठप हो गया है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर चट्टान गिरने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बधित हो गया। पिछले कई घंटो से पर्यटक फंसे हुए हैं। हालांकि सूचना मिलने पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक रास्ता पूरी तरह से खुल सकता है। 

 

 

 

हिमाचल में लगातार तेज बारिश से कई कस्बों और गांवों से गुजरने वाली नदियां उफान पर आ गई हैं। चंबा नदी के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। चंबा जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जिले के चुराह में करीब 15 भैंसे पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान ने लता देवी व पूर्व प्रधान ध्यान सिंह ने इलाके का जायजा लिया।

 

 

 

बता दें कि बारिश से अब तक रोशन, लालसैन, सवारू, मखन, कला, जुरी व अन्य जगहों पर स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब प्रभावित प्रशासन की ओर सहायता की आस लगाए बैठे हैं, ताकि उन्हे कुछ हद तक राहत मिल सके। ग्राम पंचायत टेपा प्रधान लता देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल का जायजा लिया गया। पंचायत प्रशासन से प्रभावित लोगों की सहायता की मांग करेगी। इस घटना में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।


 

Similar News