हेतराम बनें राजपत्रित संघ के सचिव

 सिमरिया हेतराम बनें राजपत्रित संघ के सचिव

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-08 10:42 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क सिमरिया नि.प्र.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक गणित हेतराम पटेल को मध्यप्रदेश राजपत्रित संघ जिला पन्ना इकाई द्वारा तहसील सिमरिया राजपत्रित संघ का सचिव नियुक्त किया गया है। श्री पटेल सिमरिया समीपस्थ ग्राम रैकरा के रहने वाले हैं। राजपत्रित संघ का सचिव नियुक्त होने पर उनके मित्रों शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा की है कि अध्यापक संवर्ग के सभी कार्यों में श्री पटेल का सतत सहयोग मिलता रहेगा। 

Tags:    

Similar News