सेक्स की डिमांड पूरी ना होने पर समलैंगिक पार्टनर ने किया जानलेवा हमला

सेक्स की डिमांड पूरी ना होने पर समलैंगिक पार्टनर ने किया जानलेवा हमला

Tejinder Singh
Update: 2018-09-21 13:09 GMT
सेक्स की डिमांड पूरी ना होने पर समलैंगिक पार्टनर ने किया जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, पुणे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिता के संबंधों को मान्यता दे दी है। इस फैसले के बाद समलैंगिता के जुड़े अपराध को लेकर देश का पहला केस दर्ज हुआ है। जहां समलैंगिक दोस्त ने गहरी नींद सो रहे दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह मामला खडक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में पाषाण सुस इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत 46 वर्षीय व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। 

 

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता एक बिजनेसमैन है। उसका गाड़ियों का शोरुम है। 20 साल पहले शिकायतकर्ता की शादी हुई थी। बाद में पत्नी से तलाक होने के बाद से वह अकेला रह रहा था। ढाई साल पहले आरोपी युवक से उसकी पहचान हुई थी। दोनों समलैंगिक होने की वजह से ज्यादातर साथ में रहते थे। आरोपी शिकायतकर्ता के साथ ही रहता था।

दोनों मंगलवार रात सो गए। उसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे के करीब युवक ने शिकायतकर्ता पर अचानक हमला कर दिया। हमले में सिर और कंधे पर चोटें आईं। आरोप है कि युवक ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की कोशिश की थी। मामले की सूचना मिलते ही खडक पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हमला करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस के मुताबिक दोनों समलैंगिक हैं। युवक शिकायतकर्ता से हमेशा सेक्स की मांग करता, लेकिन जब उसकी बात अनसुनी कर दी गई, तो बौखलाकर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी युवक की उम्र 23 साल बताई जा रही है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक उमाजी राठौड कर रहे हैं।
 

Similar News