नागपुर में उमस बढ़ी, तूफान थमने के बाद गर्मी ने किया हलाकान

नागपुर में उमस बढ़ी, तूफान थमने के बाद गर्मी ने किया हलाकान

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-21 04:27 GMT
नागपुर में उमस बढ़ी, तूफान थमने के बाद गर्मी ने किया हलाकान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चक्रवाती तूफान ठंडा पड़ने के बाद अब तापमान में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि हो रही है, इस कारण उमस से सामना हो सकता है। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। भले ही तेज धूप नहीं पड़ेगी, लेकिन उमस व गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि हो सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलते रहेगा। 

Tags:    

Similar News