अवैध धंधा करने वालों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन में तोड़-फोड़

अवैध धंधा करने वालों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन में तोड़-फोड़

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-04 04:29 GMT
अवैध धंधा करने वालों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन में तोड़-फोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण नागपुर क्षेत्र के रहाटे नगर, टोली बस्ती में अवैध धंधे में लिप्त लोगों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। महिलाओं और बच्चों को सामने कर पुलिस पर पत्थर बरसाए, पुलिस के वाहन की भी तोड़फोड़ की। दंगा निरोधक दस्ते समेत आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार की देर रात तक बस्ती में तनाव बना रहा। दक्षिण नागपुर क्षेत्र के शताब्दी चौक के पीछे बसी रहाटे नगर, टोली बस्ती अवैध शराब,जुआ और करली-मटका सट्टा अड्डे के लिए कुख्यात है। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के दौरान अजनी थाने के डीबी स्क्वाॅड(डिटेक्शन ब्रांच) को टोली बस्ती में अवैध शराब बिक्री अौर जुआ अड्डा शुरू होने की खबर िमली। पुलिस दल छापामार कार्रवाई करने पहुंचा। बस्ती में एक जगह वाहन खड़ा कर पुलिस के जवान कार्रवाई करने गली तक पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में लिया। 

हमले के लिए उकसाया 
इन्हें छुड़ाने के लिए अवैध धंधे में लिप्त बस्ती के अन्य लोगों ने महिलाओं और बच्चों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद  पुलिस पर पत्थर बरसाए जाने लगे। पुलिस के वाहन पर भी जमकर पथराव हुआ। अप्रत्याशित चौतरफा हमले से पुलिस भी अवाक रह गई। बचाव के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा। हालांकि हमले में कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कुछ लोगांे को मामूली चोटें आईं हैं। 

देर रात तक धर-पकड़
तत्काल हमले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष और आला पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद दंगा निरोधक दस्ता और अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, उपायुक्त डॉ.अक्षय शिंदे, गजानन राजमाने आदि भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस्ती को घेर लिया। बस्ती में झोपड़पट्टी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 25 लोगों को हिरासत में लिया गया था। देर रात तक हमलावरों की धर-पकड़ जारी रही। 

दो-तीन दिन पहले ही िमला था थाने को नया वाहन 
हमले में क्षतिग्रस्त हुआ पुलिस का वाहन नया है। थाने के कर्मचारियों ने बताया कि करीब दो-तीन दिन पहले ही यह वाहन उनके थाने को िमला था। हमले के दौरान वाहन में एक महिला कर्मचारी बैठी हुई थी, जिसे बस्ती के एक युवक ने पथराव करने वालों को फटकारते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। 
बस्ती में महिला चोर िगरोह भी सक्रिय 
बस्ती में लगभग तीन से चार महिला चोर िगरोह सक्रिय हैं, जो की भीड़ भीड़ वाले स्थान, आटो अथवा शहर बस में सफर के दौरान लोगों के कीमती सामानाें पर हाथ साफ करती हैं। मैले कुचैले कपड़े पहनी िगरोह की महिला बच्चे को गोद में लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती रहीं हैं। पूर्व में इस िगरोह के खिलाफ हुई कार्रवाई में बस्ती का नाम कई बार सामने आया है। 
 

Tags:    

Similar News