चक्रवात का असर, बीच रास्ते से लौटा पुणे का विमान

चक्रवात का असर, बीच रास्ते से लौटा पुणे का विमान

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-04 04:48 GMT
चक्रवात का असर, बीच रास्ते से लौटा पुणे का विमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर । चक्रवात का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला। पुणे का मौसम खराब होने के कारण नागपुर से उड़ान भरने के बाद विमान को वापस नागपुर लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया। वहीं, पुणे से नागपुर आने वाला विमान भी मौसम खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 11.45 बजे इंडिगो का विमान क्रमांक 135 दिल्ली से नागपुर पहुंचा था। इसी इंडिगो के विमान क्रमांक 6104 ने दोपहर 2 बजे पुणे के लिए उड़ान भरी थी।

पुणे का मौसम खराब होने के कारण काफी प्रयासों के बाद भी विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। अंतत: विमान वापस नागपुर विमानतल पर दोपहर 3.20 बजे लाैट आया। इसके बाद विमान में सवार 138 यात्रियों के लिए होटल में रुकने की व्यवस्था की गई। पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 6279 भी खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। विमान रद्द होने के कारण अगली दिल्ली की सेवा विमान क्रमांक 134 के यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया। इसके बाद इंडिगो ने पुणे से लौटे विमान से दिल्ली के विमान क्रमांक 134 के यात्रियों को शाम 5.30 बजे भेज दिया। इसके अलावा नागपुर से कोलकाता इंडिगो का विमान क्रमांक 404 आया और विमान क्रमांक 403 गया। बुधवार को नागपुर 152 यात्री आए और 171 यात्री गए।
 

Tags:    

Similar News