नागपुर मेें उमड़-घुमड़ कर बरस रहे मेघ, धूप भी खिल रही

नागपुर मेें उमड़-घुमड़ कर बरस रहे मेघ, धूप भी खिल रही

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-19 09:50 GMT
नागपुर मेें उमड़-घुमड़ कर बरस रहे मेघ, धूप भी खिल रही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश के साथ धूप निकल आने से उमस बढ़ रही है और लोग जहां बारिश का आनंद ले रहे हैं वहीं परेशान भी हो रहे हैं। शनिवार को सुबह से धूप निकली फिर दोपहर में बादल बरस पड़े। शुक्रवार को  दिनभर गर्मी, उमस से परेशान शहरवासियों को  बारिश होने और ठंडी हवा चलने के बाद सुकून मिला। दिन में उमस व शाम को बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे आैर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

छाए रहेंगे बादल : मौसम विभाग के अनुसार हवा का कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से पिछले कुछ दिनों से धुआंधार बारिश नहीं हो रही। वातावारण में नमी और जमीन पूरी तरह ठंडी नहीं होने के कारण उमस हो रही है। कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से शाम को बारिश हो रही है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे आैर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


 

Tags:    

Similar News