16 अगस्त को मनेगा राजभवन में स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त को मनेगा राजभवन में स्वतंत्रता दिवस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-14 13:25 GMT
16 अगस्त को मनेगा राजभवन में स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल स्थित राजभवन में इस बार परम्परागत स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त के दिन आयोजित न होकर 16 अगस्त को होगा। ऐसा राज्यपाल ओपी कोहली के गुजरात में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के कारण हो रहा है। वे मूलत: गुजरात के राज्यपाल हैं और एमपी का प्रभार उन्हें अतिरिक्त रुप से मिला हुआ है। वे 16 जुलाई 2014 को गुजरात के राज्यपाल बने और 8 सितम्बर 2016 को उन्हें एमपी के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार मिला। पिछली 26 जनवरी को भी वे भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न होकर, गुजरात में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित हुए थे।

Similar News