मुंबई के औद्योगिक क्रांति केन्द्र से देश के कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा लाभ : सीएम

 मुंबई के औद्योगिक क्रांति केन्द्र से देश के कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा लाभ : सीएम

Tejinder Singh
Update: 2018-10-11 16:24 GMT
 मुंबई के औद्योगिक क्रांति केन्द्र से देश के कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा लाभ : सीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के भारत में पहले और विश्व में चौथे मुंबई में स्थापित हो रहे औद्योगिक क्रांति केन्द्र के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस केन्द्र के माध्यम से महाराष्ट्र सहित पूरे देश के कृषि क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में इस केन्द्र की स्थापना के लिए दावोस में समझौता हुआ था। उन्होने कहा कि यह केन्द्र तकनीक के माध्यम से किसानों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करने के साथ साथ कृषि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण निभा रहा है। इससे संबंधित योजनाओं को सटीक ढंग से लागू करने में काफी मदद मिली है।

इसके उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार की प्रशासकीय सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। प्रशासनीक सेवाओं की पहुंच का दायरा बढाने और लोगों तक इनकी पहुंच आसान बनाने के लिए ड्रोन तथा इंटरनेट जैसी तकनीकी माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे राज्य की आर्थिक तरक्की हुई है तथा सरकार के राजस्व में भी पर्याप्त सुधार हुआ है। आर्थिक स्तर पर हो रहे यह  सुधार लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में कारगर साबित हो रहे है। उन्होंने आशा जताई कि इससे देश के औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति की रफ्तार बढेगी। इस मौके पर फोरम के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंड, नीति आयोग के सीईओ अमिताब कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भूषण गगरानी उपस्थित थे।

Similar News