आसमान छू रही महंगाई, बिगड़ा हर घर का बजट

आसमान छू रही महंगाई, बिगड़ा हर घर का बजट

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-19 07:43 GMT
आसमान छू रही महंगाई, बिगड़ा हर घर का बजट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोनाकाल में महंगाई का सामना कर रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। महंगाई ने हर घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दाल, तेल, गैस और पेट्रोल जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में 20 से 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। रसोई गैस के लिए पिछले साल की तुलना में लोगों को प्रति सिलेंडर 20 प्रतिशत से ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। इन सभी उत्पादों पर बढ़ी कीमतों का असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ा है। डीजल और पेट्रोल के दाम भी अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। इससे परिवहन शुल्क में बढ़ोतरी हुई हैं। इसकी वजह से कीमतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। जब तक डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं घटते तब तक खाद्य सामग्री के दाम में कमी नहीं देखी जाएगी। 
 
 

Tags:    

Similar News