मौसम परिवर्तन से फसल पर लग रहे कीट

धान उत्पादक किसान संकट में  मौसम परिवर्तन से फसल पर लग रहे कीट

Anita Peddulwar
Update: 2021-08-18 12:14 GMT
मौसम परिवर्तन से फसल पर लग रहे कीट

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर ।   खरीफ मौसम में अनियमित व अपर्याप्त बारिश तथा मौसम में हुए बदलाव के कारण धान फ़सल पर गादमास कीट का प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिसके कारण तहसील के धान उत्पादक किसानों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार तहसील में इस वर्ष खरीफ के तहत लगभग 26000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फ़सल की रोपाई की गई है। हालांकि तहसील के 495 हेक्टेयर क्षेत्र में आवत्या धान की बुआई भी हुई है। जबकि शेष 25,776 हेक्टेयर क्षेत्र में अन्य धान की रोपाई की गई है।

इस वर्ष तहसील में केवल एक बार झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इस बीच तहसील के किसानों द्वारा कृषि बिजली पंप व अन्य संसाधनों से सिंचाई की गई है।  पिछले कुछ दिनों से अनियमित बारिश एवं मौसम बदलाव के कारण धान फसलों पर विभिन्न कीटों का प्रभाव देखा जा रहा है। इस प्रभाव के तहत तहसील के अधिकांश क्षेत्रों में अधिक मात्रा में गादमास कीटों का प्रभाव देखा जा रहा है। जबकि कुछ क्षेत्र में करपा कीटरोग का प्रभाव होने की जानकारी  है। आने वाले दिनों में खोडकीड़ीव तुड़तुड़  रोग की आशंका व्यक्त की जा रही है।  किसानों की हालत पहले से ही खराब चल रही है इस हालात में सरकार से फसलों के बचाव के लिए कदम उठाने व किसानों की मदद करने की मांग की जा रही है।

 

Tags:    

Similar News