खमरिया फैक्ट्री के अंदर तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, कर्मचारियों के जाने पर रोक

खमरिया फैक्ट्री के अंदर तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, कर्मचारियों के जाने पर रोक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-02 08:28 GMT
खमरिया फैक्ट्री के अंदर तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, कर्मचारियों के जाने पर रोक

डिजिटल डेस्क, जबलपुर । आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में विगत दिनों तेंदुआ द्वारा एक हिरण का शिकार किए जाने की घटना से पूरे फैक्ट्री परिसर में सनसनी फैल गई। फैक्ट्री के सुरक्षा विभाग ने कर्मचारियों के वहां जाने पर रोक लगा दी है । गौरतलब है कि  आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास काफी घना जंगल है, जहां इस तरह के वन्य प्राणी अक्सर आ जाते हैं । आयुध निर्माणी खमरिया के एक्सप्लोसिव डिपो में टॉवर नंबर 15 के पास एक तेंदुए द्वारा हिरण के शिकार का यह मामला उस समय सामने आया, जब सुरक्षा विभाग की टीम ने मृत हिरण को देखा। 

दो दिन बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी 
सुरक्षा विभाग ने जब आसपास नजर दौड़ाई तो उन्हें पास के ही एक पेड़ पर तेंदुआ दिख गया। उसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई तथा उसे क्षेत्र में कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इस घटना की जानकारी देने के बाद भी वन विभाग की टीम  दो दिन तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। दो दिन के भीतर तेंदुए ने हिरण को पूरी तरह से चट कर दिया। शुक्रवार को जब सुरक्षा विभाग की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां  केवल कुछ हड्डियों एवं चमड़े के टुकड़े मिले।  चंचल दुबे, जेडब्ल्यू एम, सुरक्षा विभाग ने बताया कि तेंदुए द्वारा शिकार किये जाने की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

छात्र संघ सचिव को चाकू मारा 
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महाकौशल कॉलेज के छात्र संघ सचिव कृष्णा नामदेव को कॉलेज कैम्पस में बाहरी तत्वों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल कृष्णा के अनुसार आरोपी एबीवीपी से जुड़े हुए हैं, जो दिन भर शराबखोरी और कॉलेज के छात्रों से अवैध वसूली करते हैं, जिसका उसने विरोध किया था। इसी वजह से उस पर हमला किया गया है। घायल छात्र संघ सचिव कृष्णा नामदेव के अनुसार उसने एबीवीपी के संरक्षण में कॉलेज के छात्रों से गुंडागर्दी करने वाले बाहरी तत्वों के खिलाफ लगातार मुहिम छेड़ रखी थी।

 

Similar News