नागपुर स्टेशन पर उतरे 8 यात्रियों की जांच 2 पॉजिटिव मिले

नागपुर स्टेशन पर उतरे 8 यात्रियों की जांच 2 पॉजिटिव मिले

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-03 04:27 GMT
नागपुर स्टेशन पर उतरे 8 यात्रियों की जांच 2 पॉजिटिव मिले

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर रेलवे स्टेशन पर   1690 यात्री नागपुर में उतरे। करीब 8 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह यात्री 02615 चेन्नई सेंट्रल-दिल्ली की ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। यह सुबह 11.35 पर स्टेशन पर उतरे। स्क्रीनिंग के बाद दोनों का टेस्ट किया गया। बता दें कि राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिसके पास आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं है, उसकी जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर ऐसे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। तापमान अधिक होने पर एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News