श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने होटल व्यवसायियों को आमंत्रण

श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने होटल व्यवसायियों को आमंत्रण

Tejinder Singh
Update: 2018-06-07 15:02 GMT
श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने होटल व्यवसायियों को आमंत्रण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। श्रीलंका से भारत के प्राचीनकाल से संबंध रहे हैं। बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए अभ श्री लंका सरकार ने भारतीय होटल व्यवसायियों को अपने यहां आमंत्रित कर रही है। आगामी 27 जून से 30 जून तक श्रीलंका में होने वाले भारतीय होटल व्यवसायियों के सम्मेलन में करीब 200 होटल व्यवसाई हिस्सा लेंगे।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (HRAWI) के अध्यक्ष दिलीप दतवानी ने बताया कि हाल के वर्षों में श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों की रुचि बढ़ी है। वहां भारतीय होटल इंडस्ट्री के लिए अच्छी संभावना है। वहां की सरकार भी भारतीय होटल उद्योग को हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका में आयोजित भारतीय होटल व्यवसाईयों के परिषद में हम श्रीलंका की सरकार से टैक्स छूट की मांग करेंगे। इस मौके पर श्रीलंका की काउंसलेट जनरल सुश्री चामरी रोडरिगो ने भारत और श्रीलंका के प्राचीन संबंधों का उल्लेख करते हुए श्रीलंका में भारतीय होटल उद्योग का स्वागत करने की बात कही। 

 

Similar News