MP : विधानसभा चुनाव से पहले सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार को हटाया

MP : विधानसभा चुनाव से पहले सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार को हटाया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-26 18:52 GMT
MP : विधानसभा चुनाव से पहले सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार को हटाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर IAS/IPS अधिकारियों के तबादले देखने को मिले हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार शुक्‍ला को हटा दिया गया है। उनकी जगह 2005 बैच के IAS अधिकारी राहुल जैन को सतना का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। सतना कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला का तबादला कर अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन पदस्थ किया है। वर्तमान में राहुल जैन संचालक और ग्राम निवेश पद का दायित्‍व संभाल रहे थे। बता दें कि इससे पहले भी राजगढ़ में एसपी और भिंड में कलेक्टर के तबादले किए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार सतना कलेक्‍टर के संबंध में चुनाव आयोग को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उन पर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का आरोप भी लगा था। इसके साथ ही कुछ अन्‍य अधिकारियों की पदस्‍थापना में भी बदलाव किया गया है। नगरीय प्रशासन आयुक्‍त गुलशन बामरा को अन्‍य दायित्‍व भी दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिकारियों की भी नवीन पदस्‍थापना की गई है।

Similar News