सिंचाई परियोजना के लिए शिर्डी साईंबाबा ट्रस्ट से कर्ज लेना हास्यास्पद : जयंत पाटील

सिंचाई परियोजना के लिए शिर्डी साईंबाबा ट्रस्ट से कर्ज लेना हास्यास्पद : जयंत पाटील

Tejinder Singh
Update: 2018-12-03 14:15 GMT
सिंचाई परियोजना के लिए शिर्डी साईंबाबा ट्रस्ट से कर्ज लेना हास्यास्पद : जयंत पाटील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि प्रदेश सरकार की तिजोरी में पैसे होने के बावजूद शिर्डी के श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट से 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेना हास्यास्पद है। सोमवार को पाटील ने कहा कि सरकार ने शिर्डी के साईबाबा मंदिर ट्रस्ट से बिना ब्याज के कर्ज लिया है। इससे स्पष्ट है कि सरकार कि आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इस संबंध में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

पाटील ने कहा कि सरकार ने शीत सत्र में 20 हजार करोड़ रुपए की पूरक मांगों को सदन में पेश किया है। इसका मतलब है कि तिजोरी में पैसे हैं। फिर सरकार ने अहमदनगर के निलवंडे सिंचाई परियोजना के लिए कर्ज क्यों लिया ? सरकार की आर्थिक विश्वसनीयता कम हो गई है। पाटील ने कहा कि सरकार सिंचाई का अनुशेष दूर करने के लिए विभिन्न इलाकों में कम निधि को खर्च किया है।

आघाड़ी सरकार के समय 11 हजार करोड़ तक सिंचाई परियोजना के लिए निधि खर्च हुई थी पर अभी सरकार केवल 4 से 5 हजार करोड़ रुपए की निधि खर्च करने को तैयार नहीं है, इसलिए सिंचाई की सभी परियोजनाओं का काम ठप है।

Similar News