हड़ताल का दूसरा दिन : फैक्ट्री में घुसने की कोशिश, श्रमिक नेताओं ने रोका, पथराव में दर्जन भर घायल

हड़ताल का दूसरा दिन : फैक्ट्री में घुसने की कोशिश, श्रमिक नेताओं ने रोका, पथराव में दर्जन भर घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-24 07:52 GMT
हड़ताल का दूसरा दिन : फैक्ट्री में घुसने की कोशिश, श्रमिक नेताओं ने रोका, पथराव में दर्जन भर घायल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सुरक्षा कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को कुछ कर्मचारी आपा खो बैठे और फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान हुए विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई और दोनों तरफसे हुई पत्थरबाजी में दर्जन भर लोग घायल हो गए। सीओडी में तनाव की स्थिति को देखते इुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुछ कर्मचारियों को गंभीर चोट आई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सुरक्षा संस्थानों की बात की जाए तो हालात 1 दिन पहले की तरह सामान्य सामान्य हैं।


नई पेंशन स्कीम के विरोध में हड़ताल
नई पेंशन स्कीम के विरोध में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल में दूसरे दिन की स्थिति हंगामेदार रही सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो में सुबह-सुबह कर्मचारी अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान श्रमिक संगठनों के नेताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ, इसके बाद नौबत धक्का-मुक्की तक आ गई। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रखी गई थी इसके बावजूद हंगामा भड़क गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पत्थरबाजी की घटना में तकरीबन आधा दर्जन कर्मचारी घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।


बाकी फैक्ट्रियों में स्थिति सामान्य
आयुध निर्माणी खमरिया,वीएफजे, गन कैरिज फैक्ट्री, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप जैसे सुरक्षा संस्थानों में हड़ताल के दूसरे दिन हालात सामान्य रहे। कर्मचारियों की मुस्तैदी 1 दिन पहले की तरह रही। श्रमिक नेता सुबह तकरीबन 4 बजे मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला, हालांकि कुछ कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी वर्कशॉप में दाखिल होने की कोशिश की,लेकिन उन्हें रोक लिया गया। बाकी निर्माणियों में ऐसे तनाव की स्थिति नहीं बनी। श्रमिक नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जा रही है ऐसे में हर एक कर्मी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

Similar News