जवान मृत्यु प्रकरण: सर्विस रिवाल्वर शस्त्रागार से साफ करने लाया था प्रमोद

जवान मृत्यु प्रकरण: सर्विस रिवाल्वर शस्त्रागार से साफ करने लाया था प्रमोद

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-05 07:50 GMT
जवान मृत्यु प्रकरण: सर्विस रिवाल्वर शस्त्रागार से साफ करने लाया था प्रमोद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। म्यूकर माइकोसिस से त्रस्त होकर अपने निवास पर एसपीयू जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पता चला है कि, शस्त्रागार के आदेश पर जवान अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ करने के लिए घर लाया था। रविवार को जवान प्रमोद मेगुरवार (46) का गमगीन माहौल में मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मानकापुर थाने में आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। 

तीन माह से साफ नहीं की थी रिवाल्वर
 पता चला है कि, कुछ दिन पहले प्रमोद को शस्त्रागार से पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में कहा गया था कि, उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर तीन महीने से साफ नहीं की है। आदेश के चलते प्रमोद 28 तारीख को अपने सहकर्मी मित्र के साथ दफ्तर जाकर  रिवाल्वर और गोलियां घर ले आया था। घटना के दौरान रिवाल्वर में छह गोलियां थीं। उसमें से एक गोली उसने खुद पर दाग ली। शेष गोलियां अलमारी में रखी थीं। रविवार को कानूनी प्रक्रिया के बाद प्रमोद का दाह संस्कार किया गया। 

फिट नहीं था, इसलिए ड्यूटी को लेकर था चिंतित
निवारा सोसायटी निवासी जवान प्रमोद शंकरराव मेगुरवार नागपुर ग्रामीण पुलिस में एसपीयू में प्रतिनियुक्ति पर था। कोरोना संक्रमण के बाद प्रमोद को म्यूकर माइकोसिस बीमारी ने घेर लिया था। इस बीमारी के चलते उसे एक आंख से कम दिखाई देता था। इसका दूसरी आंख पर भी असर होने लगा था। तीन माह से प्रमोद अवकाश पर था। प्रमोद जानता था कि, वह पूरी तरह से फिट नहीं है, फिर भी कुछ दिन बाद ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी में था। लेकिन बीमारी परेशान प्रमोद हिम्मत हार गया और शनिवार को उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

Tags:    

Similar News