बुंदेलखंड : जयंत मलैया सहित दो मंत्री हारे, कांग्रेस ने बाजी मारी

बुंदेलखंड : जयंत मलैया सहित दो मंत्री हारे, कांग्रेस ने बाजी मारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-11 16:46 GMT
बुंदेलखंड : जयंत मलैया सहित दो मंत्री हारे, कांग्रेस ने बाजी मारी

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। बुंदेलखंड के दमोह जिला से वर्तमान सरकार के वित्त मंत्री जयंत मलैया कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल सिंह से परास्त हो गए हैं। दमोह जिला की पथरिया सीट से भाजपा के बागी के तौर पर चुनाव लड़ रहे रामकृष्ण कुसरिया भी चुनाव हार गए। यहां तीन सीटों पर कांगे्रस कब्जा हो गया है। इसी तरह छतरपुर जिला से राज्य मंत्री ललिता यादव भी हार गई  हैं। छतरपुर एवं टीकमगढ़ में भारी कसमकस के बीच कुल 11 सीटों में से पांच में भाजपा और 4  सीटों में कांग्रेस ने फतह हासिल की जबकि एक सीट पर सपा प्रत्याशी जे जीत दर्ज की है। राजनगर सीट की ईव्हीएम मशीन खराब होने से परिणाम अभी अटका हुआ है।

छतरपुर से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी 2794 मतों से,महराजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित ने 13805, मलहरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह 165686 मतों से एवं चंदला से भजपा प्रत्याशी राजेश प्रजापति ने 1091 मतों से जीत हासिल की है। बिजावर से सपा प्रत्याशी राजेश शुक्ल ने जिले में सर्वाधिक 36340 मतो से जीत दर्ज कराया है। राजनगर सीट से कांग्रेस के विक्रम सिंह नाती राजा भजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया से 300 मतों से आगे है। अभी मतगणना यहां रोक दी गई है।

निवाड़ी से भजपा केअनिल जैन एवं पृथ्वीपुर से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं टीकमगढ़ से भजपा के राकेश गिरी ,खरगापुर से भाजपा के राहुल लोधी एवं जतारा से हरिशंकर खटीक ने 35000 से जीत हासिल की है।

Similar News