जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया, कहा- उत्तराखंड के हर घर से एक फौजी है

देव भूमि में वीरों का सम्मान जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया, कहा- उत्तराखंड के हर घर से एक फौजी है

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-21 14:50 GMT
जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया, कहा- उत्तराखंड के हर घर से एक फौजी है

डिजिटल डेस्क, देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन पूर्व सैनिकों से संवाद एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि उत्तराखंड में हर घर से फौज में प्रतिनिधित्व करने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना का आधुनिकीकरण कर देश की सुरक्षा को मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व के बदलने से क्या फर्क पड़ता है इसे भी हमें समझना चाहिए। 2011-12 में भारत का डिफेंस बजट 1,43,000 करोड़ रुपये था। 2020-21 में भारत का डिफेंस बजट 4,78,000 करोड़ रुपये है। 1,35,000 करोड़ रुपये से सिर्फ नए असलहे खरीदने की व्यवस्था की गई है।

 

नड्डा ने कहा, उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं। उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए। बड़ी संख्या में जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, अपनी जांन गंवाई, देश उनके सम्मान में हमेशा खड़ा है। 

नड्डा ने कहा, आज 36 रॉफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़ गए हैं। 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक चॉपर और 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर भी भारत के सुरक्षा बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। आज 3,812 किमी ऑल वेदर रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है, जिसमें से 3,300 किमी की 61 सड़कें बन चुकी हैं। मैं भारत की फौज और विशेषकर BRO को बधाई देता हूं कि आप लोगों ने ऑल वेदर रोड बनाकर प्रधानमंत्री के सपनें को साकार किया है।

Tags:    

Similar News