ये पेगासस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खरीदा गया या मोदी जी की सुरक्षा के लिए ? पूर्व CM कमलनाथ 

ये पेगासस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खरीदा गया या मोदी जी की सुरक्षा के लिए ? पूर्व CM कमलनाथ 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-21 12:19 GMT
ये पेगासस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खरीदा गया या मोदी जी की सुरक्षा के लिए ? पूर्व CM कमलनाथ 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पेगासस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज (बुधवार) प्रेस कांफ्रेंस में केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये(पेगासस) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खरीदा गया या मोदी जी की सुरक्षा के लिए? अगर सरकार के हाथ साफ हैं तो कोर्ट में एफिडेविट दें कि हमने ये(पेगासस) कभी नहीं खरीदा। 

 

कमलनाथ ने कहा, पेगासस मुद्दे को छिपाने की कोशिश की गई, जो प्रतिबंधित फाइलों के जरिए खुद बाहर आ गए। कमलनाथ ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जुलाई 2017 में इजरायल गए थे। नेताओं और पत्रकारों की जासूसी 2017 से 2018 के बीच ही शुरू हुई है। 

कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में पेगासस की लाइसेंसिंग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि NOS का कहना है कि वे केवल इसे बड़ी सरकारों को देते हैं। तो कितने पेगासस के लाइसेंस खरीदे गए हैं। सरकार में एक तकनीक समिति है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कानून है। तो क्या पेगासस मोदी सुरक्षा के लिए खरीदे गए थे, या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए।

कमलनाथ ने ऑक्सीजन के मामले को लेकर कहा, केंद्र कहता है कि देश में किसी की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, इतना बड़ा झूठ। मध्य प्रदेश में कितनी मौतें ऑक्सीजन के कारण हुईं। राज्य सरकार को कहते हैं कि आप कोविड के आंकड़े मत भेजना, कल राज्यसभा में कहते हैं कि हम तो केवल राज्यों से आंकड़े इकट्ठा करते हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल, गैस, तेल की बढ़ती कीमत को लेकर महंगाई आज हर वर्ग की कमर तोड़ रही है। हमारा मध्यम वर्ग आज गरीब वर्ग बन गया है, गरीब वर्ग और नीचे गया है, इनमें से कुछ तो भिखारी बन गए। 

Tags:    

Similar News