नागपुर में अगवा और ब्लैकमेल कर किशोरियों से दुष्कर्म 

नागपुर में अगवा और ब्लैकमेल कर किशोरियों से दुष्कर्म 

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-13 06:51 GMT
नागपुर में अगवा और ब्लैकमेल कर किशोरियों से दुष्कर्म 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो अलग-अलग घटनाओं में धमकी देकर तथा ब्लैकमेल कर दो किशोरियाें के साथ दुष्कर्म किया गया। कोराडी थाना क्षेत्र में मिस्त्री ने किशोरी का अपहरण कर घटना को अंजाम दिया। वहीं शांति नगर क्षेत्र में सहपाठी ने ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शांतिनगर और कोराडी थाना क्षेत्र में घटनाएं हुईं। प्रकरण दर्ज किए गए हैं।  एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दूसरे को हिरासत में लिया गया। 

मोटरसाइकिल पर जबरन ले गया
शांति नगर क्षेत्र निवासी पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी दूसरों के घरों में झाडू पोंछा लगाने का काम करती है। जहां पर काम करती है उसके पास ही मकान का निर्माण कार्य जारी है। वहां मिस्त्री राजू कोटरंगे (32) काम करता है। शनिवार को भी उसने िकशोरी के साथ घिनौनी हरकत करने का प्रयास िकया, लेकिन उस वक्त किशोरी राजू के चंगुल से भाग निकली। रविवार को शाम 5 बजे फिर राजू ने किशोरी काे घेर लिया और मोटरसाइकिल पर जबरन बिठाकर उसे अगवा कर लिया तथा दूसरे निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म िकया। िकशोरी ने प्रतिकार करने का प्रयास िकया, तो राजू ने घटना के बारे में िकसी को बताने पर जान से मारने की धमकी उसे दी। शाम को घर जाने के बाद िकशोरी ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। उप-निरीक्षक बकाल ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी राजू को िगरफ्तार िकया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पिता को बताने के नाम पर डराता रहा
दूसरी घटना कोराडी थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है। उसके साथ दुष्कर्म करने वाला उसका सहपाठी है। एक ही कालेज में होने से दोनों की मित्रता हुई। पश्चात प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बाद में सहपाठी प्रेम संबंधों की जानकारी उसके पिता को देने की धमकी देकर िकशोरी को ब्लैकमेल करने लगा।  10 अप्रैल 2020 से 26 फरवरी 2021 तक सहपाठी ने उसके साथ दुष्कर्म िकया। मामला थाने पहुंचने पर रविवार को प्रकरण दर्ज कर िकशोर को हिरासत में िलया गया। 
 

Tags:    

Similar News