नागपुर विमानतल पर शुरू होगी कोविड जांच

221 सैंपल की जांच में मिले 3 पॉजिटिव नागपुर विमानतल पर शुरू होगी कोविड जांच

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-07 06:14 GMT
नागपुर विमानतल पर शुरू होगी कोविड जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर विमानतल पर फिर एक बार कोविड टेस्ट शुरू की जाएगी। पालकमंत्री नितीन राऊत  मनपा प्रशासन को निर्देश देने वाले हैं। राज्य सरकार ने संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरोना नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। बढ़ते मरीजों के कारण प्रतिबंध की आशंका आमजनों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। साेमवार को 221 सैंपल की जांच में से 3 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,77,877 है। 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 5,67,506 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है। इनमें शहर के 20, ग्रामीण के 12 व जिले के बाहर का 1 मरीज शामिल है। रिकवरी दर 98.21 फीसदी पर स्थिर है।  कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 10,338 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी एक्टिव मरीज होम आइसोलेट हैं।
 

Tags:    

Similar News