मुंबई में महिला शौचालयों की कमी, नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर किया आंदोलन

मुंबई में महिला शौचालयों की कमी, नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर किया आंदोलन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-19 13:32 GMT
मुंबई में महिला शौचालयों की कमी, नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर किया आंदोलन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिलाओं के लिए मुंबई में पर्याप्त शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। जो शौचालय हैं, वे भी बेहद खराब हैं। इससे नाराज राइट टू पी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता रविवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सरकारी निवास स्थान पहुंची। लेकिन सीएम महिलाओं से नहीं मिले और जब कार्यकर्ताओं ने घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं
मुंबई को खुले में शौच से मुक्त शहर घोषित कर दिया गया। लेकिन राइट टू पी से जुड़ी महिला कार्रकर्ताओं का कहना है कि मुंबई में आज भी महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं हैं। जो शौचालय हैं वे भी इतनी बुरी हालत में हैं कि उनका इस्तेमाल मुश्किल है। नाराज कार्यकर्ता अपने साथ शौचालय के लिए इस्तेमाल की जाने वाली छोटी बाल्टी और अस्वच्छ शौचालय की तस्वीर लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस को देने पहुंची थी।

लंबे समय से आंदोलन कर रहीं कार्यकर्ता
महानगर में महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालय बनाने की मांग करते हुए राइट टू पी से जुड़े कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कई बार इस मामले को लेकर वे मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों और महापौर से मिल चुके हैं लेकिन समस्याओं का हल निकालने की जगह शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया। इसीलिए इस मुद्दे पर सीएम का ध्यान खींचने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाएं सीएम से मिलना चाहतीं थीं।

Similar News