रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सूने घर से लाखों का माल पार

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सूने घर से लाखों का माल पार

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-12 09:23 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के सूने घर का लाभ उठाकर चोरों ने माल पार कर दिया। घटना  प्रतापनगर की है। यहां के एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने सहित करीब 2 लाख 25 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। यह घटना 3 मार्च से 9 जून 2020 के बीच हुई। 

पुलिस के अनुसार  प्लाट नं. 209, भाग्यश्री ले आउट, त्रिमूर्ति नगर निवासी धनराज सुभाषराव मोटघरे (69) रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। 3 मार्च को पत्नी के साथ अपने बेटे के पास पुणे गए थे। इस दौरान लॉकडाउन होने से वह नागपुर नहीं आ सके। उनके मकान में दो किराएदार थे। वे भी अपने गांव चले गए। इस दौरान धनराज के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बेडरूम में रखी अलमारी से सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। उनके मकान से कुछ दूरी पर रहनेवाले उनके रिश्तेदार को जब चोरी की बात चली तो, उन्होंने धनराज को सूचना दी। धनराज ने नागपुर आ कर मामले की प्रताप नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है।

 

Tags:    

Similar News