नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भाजपा से पिछड़े- विंध्स में भाजपा का परचम लहराया

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भाजपा से पिछड़े- विंध्स में भाजपा का परचम लहराया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-11 09:47 GMT
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भाजपा से पिछड़े- विंध्स में भाजपा का परचम लहराया

डिजिटल डेस्क सतना। विधानसभा नतीजों को लेकर विंध्य क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर आ रही है। सीधी जिला की चुरहट सीट से चुनाव लड़ रहे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी से लगभग 6000 मतों से पीछे चल रहे हैं। प्रेक्षकों का अनुमान है कि संभवत: अजय सिंह राहुल यह चुनाव नहीं जीत पाएंगे। जबकि विंध्य में अभी भाजपा का दबदबा कायम है। यहां सतना 7 सीटों पर, 3- पर कांग्रेस, 3 पर बीजेपी का तथा एक पर बसपा आगे चल रही है। 

रीवा जिले की 8 सीटों में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है, जबकि 1 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह सीधी जिला में भी भारतीय जनता पार्टी ने 3 सीटों पर अपना दबदबा कायम रखते हुए वहां लगातार बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस एक पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी अपना दबदबा बनाए हुए है। 

कांग्रस यहां की कुल 22 सीटों में सिर्फ 7 पर जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। जबकि 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाते दिखाई दे रही है। वहीं सतना जिले की सात में से चित्रकूट,नागौद ,सतना और  मैहर में कांग्रेस तो, अमरपाटन और रैगांव में भाजपा वहींरामपुर में बीएसपी बढ़त बनाए हुए है। जबकि रीवा जिले की रीवा शहर से बीजेपी के मंत्री राजेंद्र शुक्ल आगे चल रहे हैं।

मऊगंज पाचवा चरण
प्रदीप पटेल भाजपा- 12580
मृगेंद्र सिंह बसपा- 10710
सुखेन्द्र सिंह कांग्रेस- 9403

त्योंथर पाचवा चरण
रमाशंकर पटेल कांग्रेस- 17023
श्यामलाल बीजेपी- 15651
गीता माझी बसपा- 3972

सेमरिया
केपी त्रिपाठी भाजपा- 13012
त्रियुगीनारायण कांग्रेस- 10974
पंकज पटेल बसपा- 11976

गुढ़ छठा चरण
नागेंद्र सिंह बीजेपी- 14459
सुंदरलाल तिवारी कांग्रेस- 12831
कपिध्वज सिंह सपा- 8173

सतना
1-सतना विधान सभा  9वे राउंड में कांग्रेस - बीजेपी से 3114 वोट से आगे
2-मैहर 10वा राउंड  बीजेपी -कांग्रेस से 1900 वोटों से आगे
3-चित्रकूट 9वा राउंड में कांग्रेस - बीजेपी से 12549 वोटों से आगे
4-रामपुर 7वा राउंड में बसपा - बीजेपी से 2763 वोटो से आगे
5-अमरपाटन 9वा राउंड बीजेपी- कांग्रेस से 2472 वोटों से आगे
6-नागोद 8वा राउंड कांग्रेस बीजेपी से 3186 वोट से आगे है
7-रैगाव 9वा राउंड बीजेपी- कांग्रेस से 9399 वोटो से आगे

 

Similar News