लेटलतीफी जारी : मुंबई से आने वाली गो एयर की फ्लाइट 5 घंटे देरी से पहुंची

लेटलतीफी जारी : मुंबई से आने वाली गो एयर की फ्लाइट 5 घंटे देरी से पहुंची

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-18 04:20 GMT
लेटलतीफी जारी : मुंबई से आने वाली गो एयर की फ्लाइट 5 घंटे देरी से पहुंची

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का असर विमानों पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को नागपुर आने वाले गो एयर के सभी विमान रद्द कर दिए गए थे। इसी तरह बुधवार को भी मुंबई से आने वाला गो एयर का एक विमान रद्द किया गया। इसके साथ ही मुंबई से आने वाला एक विमान 5 घंटे 22 मिनट की देरी से नागपुर पहुंचा। इस विमान को मुंबई से सुबह 10.15 पर उड़ान भरना था, लेकिन ऑपरेशनल कारणों के कारण यह दोपहर 3.35 बजे निकला, जो देरी से 5.02 बजे नागपुर पहुंचा। 

Tags:    

Similar News