दीक्षांत समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति को दी जाएगी एलएलडी उपाधि

दीक्षांत समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति को दी जाएगी एलएलडी उपाधि

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-11 04:20 GMT
दीक्षांत समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति को दी जाएगी एलएलडी उपाधि

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने 3 अप्रैल को विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित करके देश के मुख्य न्यायमूर्ति शरद बोबड़े को विधि क्षेत्र की सर्वोच्च उपाधि डॉक्टर ऑफ लॉ (एलएलडी) की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया है। इस फैसले पर मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को सीनेट की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है।

 9 मार्च 2020 को बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा के सदस्य एड. परिजात पांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवि मैनेजमेंट काउंसिल सदस्य विष्णु चांगदे व अन्य सदस्यों ने विवि के तत्कालीन कुलगुरु डॉ. सिद्धार्थ विनायक काणे को प्रस्ताव दिया था। इसके बाद यह कुछ दिन विचाराधीन रहा। विवि की मैनेजमेंट काउंसिल ने कुछ ही दिन पूर्व न्या.बाेबड़े को मानद उपाधि देने का निर्णय लिया है। तैयारी जोरों पर है। 
 

Tags:    

Similar News