नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए- क्या मिली है छूट

नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए- क्या मिली है छूट

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-20 11:02 GMT
नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए- क्या मिली है छूट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी अब यह लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। नागपुर जिले के पालकमंत्री नितीन राउत ने यह घोषणा की। अधिकारियों के साथ बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की गई। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित थे। व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन का विरोध किए जाने से कुछ छूट दी गई है। दुकानें शाम 4 बजे तक शुरू रहेंगी। रेस्टारेंट शाम 7 बजे तक शुरू रह सकेंगे वहीं अत्यावश्यक एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू रहेंगी। पालकमंत्री ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 


 

Tags:    

Similar News