नागपुर में ड्रोन की मदद से लॉकडाउन पर नजर

नागपुर में ड्रोन की मदद से लॉकडाउन पर नजर

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-20 12:42 GMT
नागपुर में ड्रोन की मदद से लॉकडाउन पर नजर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य नागपुर के कुछ हिस्सों में ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन पर नजर रखी जा रही है।   कुछ एरिया का जायजा लिया गया। भीड़-भाड़ दिखने पर परिमंडल क्रमांक तीन के उपायुक्त लोहित मतानी ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

इन क्षेत्रों का लिया गया जायजा
लाॅकडाउन के बाद भी कुछ लोग बेवजह सड़कों पर नजर आ रहे हैं। मध्य नागपुर की कुछ बस्तियां घनी आबादी और तंग गलियां होने से वहां पर पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से स्थिति पर नजर रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मोमिनपुरा, इतवारी, गांधीबाग, बोरियापुरा, मस्कासाथ आदि स्थानों पर ड्रोन उड़ाकर जायजा लिया गया। 

की गई कार्रवाई
भीड़ दिखने पर तथा प्रतिष्ठान खुले दिखने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने की जानकारी लोहित मतानी ने दी है। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने बगैर मास्क पहले हुए 205 नागरिक, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 684, बेवजह घूमने वाले 701 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा अन्य मामलों में 18 प्रकरण दर्ज िकए गए हैं। 
 

Tags:    

Similar News