मतदान लोकसभा चुनाव : नागपुर में दोपहर 3 बजे तक 38.35 प्रतिशत मतदान

मतदान लोकसभा चुनाव : नागपुर में दोपहर 3 बजे तक 38.35 प्रतिशत मतदान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-11 05:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। सुबह से मतदान केन्द्रों में लाइन देखी जा रही है। सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान केंद्र संख्या 216 पर वोट डाला। केन्द्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी नितीन गडकरी ने  महल स्थित मनपा कार्यालय में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले टेकड़ी गणेश मंदिर में पहले पूजा की पश्चात परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सुबह 10.45 बजे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने धरमपेठ के कार्पोरेशन स्कूल में मतदान किया।

 

नागपुर में दोपहर 3 बजे तक 38.35 प्रतिशत मतदान।

नागपुर के योगेन्द्र नगर मराठी स्कूल में 7.55 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शुरू होते ही मशीन में प्रॉब्लम,वोटिंग लिस्ट में नाम न मिलने से लोग परेशान।

हिंगना के एक केंद्र पर evm मशीन बंद।

 

 

Tags:    

Similar News