छिंदवाड़ा : लोकसभा-विधानसभा के लिए एक साथ मतदान, 53 केंद्रों में जनरेटर की व्यवस्था 

छिंदवाड़ा : लोकसभा-विधानसभा के लिए एक साथ मतदान, 53 केंद्रों में जनरेटर की व्यवस्था 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-25 08:00 GMT
छिंदवाड़ा : लोकसभा-विधानसभा के लिए एक साथ मतदान, 53 केंद्रों में जनरेटर की व्यवस्था 

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। 29 अप्रैल को विधानसभा छिंदवाड़ा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा के लिए एक साथ मतदान होगा। यहां मतदाताओं को लोकसभा और विधानसभा के लिए साथ वोटिंग होना है, जिसके लिए यहां एक घंटे अतिरिक्त समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक का समय भी रखा है। मतदान में समय अधिक लगने का अनुमान लगाते हुए सभी 180 मतदान केंद्रों में बिजली की व्यवस्था रखी गई है। साथ ही इनमें से 53 मतदान केन्द्र ऐसे चिन्हित किए है जहां पर जनरेटर लगाए जा रहे है।  यदि यहां बिजली गुल की स्थिति बनती है तो जनरेटर के जरिए मतदान प्रक्रिया नियमित बनी रहे।

ननि क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं को केंद्र तक पहुंचाएंगे दिव्यांग मित्र
मतदान सभी का अधिकार है इसके लिए नगरनिगम के सभी 180 मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प के साथ-साथ दिव्यांग मित्र भी नियुक्त किए है जो इन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंचाएंगे। आयुक्त नगरनिगम इच्छित गढ़पाले ने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी केंद्रों में ठंडे पानी की कैन के अलावा टैंकर और ड्रम भी रखवाए जा रहे है। मतदान दल के कर्मचारी अधिकारियों के लिए रियायत दर पर भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

पिंक और आदर्श मतदान केन्द्र 
मतदान केन्द्र क्रमांक 232 भगवान श्रीचंद स्कूल को पिंक मतदान केन्द्र बनाया गया है इस केन्द्र की खास बात यह रहेगी कि इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं रहेगी। इस मतदान केन्द्र को पिंक कलर से सजाया जाएगा।  इसमें बच्चों के खेलने की सामग्री, वेटिंग रुम व अन्य सुविधाएं है। इसी प्रकार आदर्श मतदान केन्द्र भारत भारती विद्यालय क्रमांक 218 को बनाया गया है, जिसे भी विशेष तौर पर सजाया जा रहा है।

शिवराज का सवा दो घंटे का रोड शो.
 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में करीब सवा दो घंटे तक रोड शो किया। पोआमा से शहर के भीतर जनपद मैदान तक करीब 8 किमी के रोड शो में जगह-जगह वे अभिवादन स्वीकारते गुजरे। आखिर में महज दो मिनट के संबोधन में शिवराज ने कहा कि आपका एक वोट दो काम करेगा। एक मोदी को पीएम बनाएगा और अन्याय व अत्याचार करने वाली प्रदेश सरकार की अक्ल ठिकाने पर लाएगा। रोड शो में शिवराज के साथ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नत्थनशाह,  विधानसभा प्रत्याशी बंटी साहू, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, महापौर कांता सदारंग मौजूद रहे। 

 

Tags:    

Similar News