मध्य प्रदेश : सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

मध्य प्रदेश : सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-15 04:33 GMT
मध्य प्रदेश : सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश के सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार खरे के कई ठिकानों पर छापामारी हुई है। यह छापामारी की कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा की गई है। जानकारी अनुसार यह कार्रवाई देर रात से चल रही है। बेनामी संपत्ति के मामले में यह छापामारी हुई है। भोपाल, इंदौर, रायसेन, छतरपुर और अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार छतरपुर में 12 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है। खरे के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि छापेमारी में 21 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रायसेन में करीब 20 करोड़ का एक फार्म हाउस मिला है। वहीं 36 एकड़ और डाबर इमलिया में लगभग 21 एकड़ में फार्म हाउस है। छापेमारी में 21 लाख कैश बरामद भी किया गया है। बता दें कि छतरपुर निवास पर उनके पिता लालजी खरे रहते हैं। सागर लोकायुक्त की टीम द्वारा यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त के निर्देश पर हो रही है। लोकायुक्त डीएसपी नवीन अवस्थी के अनुसार यह राज्य की सबसे बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इंदौर लोकायुक्त टीम की मदद से इंदौर में कार्रवाई हुई।  

जानकारी के अनुसार जब टीम इंदौर के ग्रेंड एक्सओटिका समेत एक अन्य जगह पर पहुंची तो उन्हें वहां ताला मिला। खरे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह भी जानकारी भी सामने आ रही है कि रायसेन में खरे की पत्नी फलों की खेती कर रही  हैं। खरे, इनकम टैक्स रिटर्न अपनी पत्नी के नाम से ही फाइल कर रहे थे।

 

Tags:    

Similar News