35 हजार में से साढ़े नौ हजार को मिला हज जाने का मौका, निकाली गई लॉटरी 

35 हजार में से साढ़े नौ हजार को मिला हज जाने का मौका, निकाली गई लॉटरी 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-07 18:55 GMT
35 हजार में से साढ़े नौ हजार को मिला हज जाने का मौका, निकाली गई लॉटरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हज 2019 के लिए प्रदेश के कुल 9 हजार 622 हज यात्रियों के लिए लॉटरी निकाल दी गई। इस साल के हज के लिए महाराष्ट्र को 11 हजार 907 प्राथमिक कोटा प्राप्त हुआ है। सोमवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित हज हाऊस में हज यात्रा के लिए लॉटरी निकाली गई। इस बार हज यात्रा के लिए कुल 35 हजार 666 आवेदन आए थे। 

प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि हज 2019 के लिए महाराष्ट्र से कुल 35 हजार 666 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राथमिक जांच के बाद पात्रता के मापदंड को पूरा करने वाले कुल 35 हजार 666 आवेदनों का पंजीयन किया गया था। जिसमें से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले (आरक्षित अ प्रवर्ग) और महिलाओं के लिए आरक्षित प्रवर्ग (मेहरम के बिना जाने वाली महिलाए) की 2 हजार 285 सीटों को छोड़कर कुल 9 हजार 622 हज यात्रियों के लिए लॉटरी निकाली गई।

तावडे ने कहा कि हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र से सबसे अधिक यात्री हज के लिए जाते हैं। इसलिए हाजियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
 

 

 

Similar News