निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने तय किए प्रभारी, जबलपुर से आशोक रोहाणी जिला प्रभारी होंगे, देखें पूरी लिस्ट  

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने तय किए प्रभारी, जबलपुर से आशोक रोहाणी जिला प्रभारी होंगे, देखें पूरी लिस्ट  

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-01 12:05 GMT
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने तय किए प्रभारी, जबलपुर से आशोक रोहाणी जिला प्रभारी होंगे, देखें पूरी लिस्ट  

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 16 नगर निगम समेत 76 नगर पालिका प्रभारियों का ऐलान कर दिया। इनके साथ ही जिला प्रभारियों के नाम भी घोषित कर दिए गए। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगरीय निकाय जिला चुनाव प्रभारी एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। हालांकि, चुनाव कब तक होंगे इसकी कोई जानकारी सरकार ने नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार लगातार नगरीय निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। जबकि सभी नगर निकायों का कार्यकाल एक साल पहले ही खत्म हो चुका है। 
 

दूसरी तरफ, कुछ समय पहले ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नगरीय निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने के आदेश दिए हैं। जवाब में सरकार ने अदालत से कहा कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है और 3 मार्च को वोटर लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।  

जबलपुर नगर से अशोक रोहाणी और जबलपुर ग्रामीण से नरेंद्र त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, भोपाल नगर से कृष्ण मोहन सोनी और भोपाल ग्रामीण से प्रमोद तोमर को प्रभार दिया गया है। 

 

 

Tags:    

Similar News