शिवराज सरकार का बजट: प्रदेश में नर्मदा घाटी विकास के लिए 2413 करोड़ रुपए खर्च होंगे, 24 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

शिवराज सरकार का बजट: प्रदेश में नर्मदा घाटी विकास के लिए 2413 करोड़ रुपए खर्च होंगे, 24 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-02 02:37 GMT
शिवराज सरकार का बजट: प्रदेश में नर्मदा घाटी विकास के लिए 2413 करोड़ रुपए खर्च होंगे, 24 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के पटल पर आज (मंगलवार) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आम बजट 2021-22 पेश किया। शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के पहले बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 घंटे 26 मिनट का बजट भाषण दिया। इस दौरान उनका फोकस आत्मनिर्भर भारत पर रहा। इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ अनुमानित है। बजट भाषण में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास के लिए 2413 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है, प्रदेश के 350 विद्यालयों का विकास किया जाएगा। 

 

वित्त मंत्री देवड़ा ने किए बड़े ऐलान 

1.मध्य प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे 
2.दो साल में MBBS की 235 सीटें बढ़ेंगी 
3.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को फिर से संचालित किया जाएगा
4.स्कूलों में एक साल के भीतर 24 हजार 200 शिक्षकों की नई भर्ती की जाएगी
5.जल क्रांति के लिए 5962 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
6.राज्य सरकार भोपाल गैस पीड़ितों की पेंशन जारी रखे
7. भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में 262 करोड़ दिया गया है
8.भोपाल में पुलिस अस्पताल बनेगा
9. हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा
10.मध्य प्रदेश में बनेगा नर्मदा एक्सप्रेस-वे 


बजट में किसानों के लिए खास

  • किसानों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। जगदीश देवड़ा ने कहा कि किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
  • अनाज खरीदी के लिए नई योजना प्रदेश सरकार लाएगी। इसके लिए मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम को मदद की जाएगी। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
  • छतरपुर जिले के जटाशंकर में रोप-वे बनेगा।
  • प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।
  • 65 नए पुल बनेंगे, 105 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे
  • 220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।
  • स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपए के लोन में ब्याज नहीं लगेगा

 

 

Tags:    

Similar News