मप्र उपचुनाव रिजल्ट: शिवराज की सरकार बरकरार, 21 सीटों से भाजपा आगे

मप्र उपचुनाव रिजल्ट: शिवराज की सरकार बरकरार, 21 सीटों से भाजपा आगे

Manmohan Prajapati
Update: 2020-11-10 05:43 GMT
मप्र उपचुनाव रिजल्ट: शिवराज की सरकार बरकरार, 21 सीटों से भाजपा आगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का दौर जारी है। शुरुआत में जिन 20 सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 21 पर भाजपा आगे है और 6 पर कांग्रेस आगे है। वहीं बसपा ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। भारत निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी 28 सीटों पर मतगणना जारी है।  

नवीनतम रुझानों में भाजपा राज्य विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। 

मप्र मतगणना लाइव अपडेट्स अब तक सीटों का जो रुझान सामने आया है, इनमें भाजपा बढ़त बनाए हुए है और लगातार सिलसिला बढ़त का जारी है। अब तक भाजपा 21 और कांग्रेस 9 स्थानों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर बसपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए है।

विधानसभा के उप-चुनाव के शुरुआती रुझान को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ का कहना है कि प्रदे की जनता पर उनका भरोसा है कि जनता सच्चाई का साथ देगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि राज्य के कार्यकर्ता ने यह चुनाव लड़ा है, उनका परिश्रम रहा है। बड़े नेताओं ने मेहनत करने में कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा के पक्ष में भले ही शुरुआती बढ़त मिलती नजर आ रही है, मगर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस को जीत मिलेगी। मतगणना का सिलसिला डाकमत पत्रों की गिनती के साथ हुआ, साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गिनती शुरु हुई।

राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे। मतगणना स्थलों के आसपास राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का भी जमावड़ा शुरु हो गया है। सभी यही जानना चाहते हैं कि नतीजा क्या आ रहा है।

Tags:    

Similar News