हिंसा का खूनी खेल खेलने की कोशिश में है कांग्रेस: शिवराज

हिंसा का खूनी खेल खेलने की कोशिश में है कांग्रेस: शिवराज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-31 18:57 GMT
हिंसा का खूनी खेल खेलने की कोशिश में है कांग्रेस: शिवराज

डिजिटल डेस्क, सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर प्रदेश में हिंसा का खूनी खेल -खेलने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को यहां सतना और कटनी जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहक और मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के हितग्राहियों  के साझा सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा 14 साल से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अब तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने के लिए कांग्रेसी अफवाहें फैला कर प्रदेश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है।

तकरीबन 45 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख थे। उन्होंने कई मर्तबा मौजूद जनसमुदाय को रे शब्दों से संबोधित किया। मसलन- समझ लो रे...बोल दो रे...सीएम ने मंच पर मौजूद मंत्रियों, सांसद और विधायकों से भी कहा कि कुछ तो सेवा कर लो रे...सम्मेलन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राज्यमंत्री संजय पाठक और सांसद गणेश सिंह भी मौजूद थे। चुनावी सीजन में मानसून से पहले मुख्यमंत्री ने मजदूर -किसानों के हक में सरकारी सौगातों की झड़ी भी लगाई।

 

Similar News