मध्यप्रदेश: लूडो में पिता ने हराया तो बेटी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

मध्यप्रदेश: लूडो में पिता ने हराया तो बेटी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-26 18:28 GMT
मध्यप्रदेश: लूडो में पिता ने हराया तो बेटी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शनिवार को यहां एक 24 साल की महिला ने अपने पिता के खिलाफ भोपाल पारिवारिक अदालत का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने अपने पिता पर लूडो के खेल में उसे धोखा देने का आरोप लगाया है। दरअसल महिला का पिता अपनी बेटी की खुशी के लिए उससे लूडो के गेम में हार जाता ​था। इसी बात का पता चलने पर बेटी ने अपने पिता खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

मामले में कोर्ट की काउंसलर सरिता ने कहा कि महिला ने कहा कि उसने अपने पिता पर इतना भरोसा किया और उनसे धोखा देने की उम्मीद नहीं की। हमने उनके साथ चार काउंसलिंग सत्र आयोजित किए हैं। काउंसलर सरिता ने बताया कि इस महिला ने कहा कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया है, क्योंकि उन्होंने उसे हराया है। महिला को लगता है कि उसके पिता उसकी खुशी के लिए गेम हार सकते थे। चार सत्रों की काउंसलिंग के बाद अब महिला पॉजिटिव महसूस कर रही है।  

Tags:    

Similar News