नगर परिषद में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 

ककरहटी नगर परिषद में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-04 09:58 GMT
नगर परिषद में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 

डिजिटल डेस्क ककरहटी नि.प्र.। शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद सीएमओ मुरली प्रसाद चौबे व उपयन्त्री आशीष  तिवारी ने स्थापना दिवस का कार्यक्रम  हनुमान गढ़ी मन्दिर प्रांगण में अतिथिगण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, समाज सेवी कैलाश त्रिपाठी, प्रशांत भार्गव एवं नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती ज्योति शर्मा, महेंद्र यादव, संजय यादव, कृपाल आदिवासी व गणमान्यजनों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम संकटमोचन हनुमान जी के समक्ष दीपों को प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात छात्राओंं ने मनमोहक सरस्वती वन्दना तथा मध्यप्रदेश गायन के साथ कार्यक्रम आयोजित  किया।

 

कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति शिक्षा जैसे विषयों के छात्राओंं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही कबबडी, खो-खो जैसे खेल खिलाये गए। वहीं महिला बाल विकास की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट पौष्टिक व्यंजनों को पर्यवेक्षक ज्योतसिना श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शासकीय कन्या हाई स्कूल प्राचार्य राजेन्द्र अवधिया स्टाफ व छात्राओं के साथ गणमान्यजन लखन यादव, देवेश यादव, रानु शर्मा व समस्त नगर परिषद कर्मचारी और आमजन मौजूद और रहे। 

Tags:    

Similar News