मध्य प्रदेश: राज्य में बढ़ाई गई लॉकडाउन की समय-सीमा, जबलपुर में 22, इंदौर-उज्जैन समेत 12 जिलों में 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद

मध्य प्रदेश: राज्य में बढ़ाई गई लॉकडाउन की समय-सीमा, जबलपुर में 22, इंदौर-उज्जैन समेत 12 जिलों में 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-10 09:56 GMT
मध्य प्रदेश: राज्य में बढ़ाई गई लॉकडाउन की समय-सीमा, जबलपुर में 22, इंदौर-उज्जैन समेत 12 जिलों में 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस ने राज्य में चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज (शनिवार) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक के बाद बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के 12 शहरों में लॉकडाउन पीरियड बढ़ा दिया गया है। इस दौरान शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी 19 अप्रैल तक पाबंदियां रहेंगी।

कहां कितने दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन

  • जबलपुर- 22 अप्रैल तक 
  • इंदौर, उज्जैन, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर - 19 अप्रैल तक 
  • बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी - 19 अप्रैल तक 


वहीं, महाकाल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत होने और दो दूसरे पुजारियों के भी संक्रमित होने के चलते उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं। 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हैं। 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे।

कोरोना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली। इसमें सभी ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन की समय-सीमा को आगे तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। सरकार भी इस सुझाव पर सहमत है। जाहिर है आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सिर्फ मेडीकल, दूध, सब्जी की दुकाने एक निर्धारित समय-सीमा के लिए खोली जाएंगी। इसके अलावा सबकुछ बंद रहेगा। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी छोटे-बड़े शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थिति चिंताजनक होने की वजह से 7 दिन और शाजापुर में 2 दिन का लॉकडाउन पहले ही लगाया जा चुका है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं। 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं।प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हैं। 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News