MP News: विदिशा से 4 बार विधायक रह चुके ठाकुर मोहर सिंह दांगी नहीं रहे, सीएम शिवराज ने जताया दुख

MP News: विदिशा से 4 बार विधायक रह चुके ठाकुर मोहर सिंह दांगी नहीं रहे, सीएम शिवराज ने जताया दुख

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-04 06:08 GMT
MP News: विदिशा से 4 बार विधायक रह चुके ठाकुर मोहर सिंह दांगी नहीं रहे, सीएम शिवराज ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क (भोपाल)  मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से लगातार चार बार विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का गुरुवार को भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। अपने सहज स्वभाव के लिए मशहूर रहे पूर्व विधायक कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है! BJP के हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी हमें छोड़कर चले गये। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें। । ॐ शांति।

 

 

Tags:    

Similar News