मध्यप्रदेश: पुणे से कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंची, 16 जनवरी से लगनी शुरू हो जाएगी

मध्यप्रदेश: पुणे से कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंची, 16 जनवरी से लगनी शुरू हो जाएगी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-13 07:17 GMT
मध्यप्रदेश: पुणे से कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंची, 16 जनवरी से लगनी शुरू हो जाएगी

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। मध्य प्रदेश की राजधानी भेापाल कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। पुणे से मुंबई के रास्ते विमान से यह खेप भोपाल पहुंची है। राज्य में पहले चरण में साढे चार लाख लोगों को वैक्सीन दी जानी है।


राज्य में 16 जनवरी से कोरोना वक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसी के तहत राज्य में पहले चरण में कुल पांच लाख डोज आनी है। इनमें से पहली खेप भोपाल आई है, इसमें 94 हजार डोज आए हैं। वैक्सीन को राजधानी के वैक्सीन डिवीजन सेंटर भेजा गया है। भोपाल से आठ जिलों को यह वैक्सीन भेजी जानी है। पहली खेप में वैक्सीन इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर भी पुणे से सीधी पहुंचेगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रदेश में 302 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी। प्रथम चरण में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स और 50 साल के ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी। निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए यह कार्य किया जायेगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि वैक्सीन कोरोना की लड़ाई में कारगर साबित होगी। एक सेंटर पर 100 वैक्सीन लगाने की तैयारी है। दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन 15 दिन बाद प्रभावी होगी। यह पहली बार होने जा रहा है कि वयस्कों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है। अभी तक छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाता रहा है।

मुंबई को भी मिली कोविड वैक्सीन की पहली खेप...

मुंबई में कोविड-19 के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह पहुंच चुकी है। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। नगर आयुक्त आई.एस. चहल ने आईएएनएस को बताया, यह वैक्सीन पुणे से मुंबई में बीएमसी के एक विशेष वाहन द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस सुरक्षा के साथ लाई गई। स्टॉक पहले ही परेल में बीएमसी एफ/साउथ डिविजनल ऑफिस पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने मुंबई के 72 केंद्रों पर होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए बीएमसी को करीब 1,39,500 खुराकें दी हैं।

Tags:    

Similar News