1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होगा मध्य प्रदेश, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होगा मध्य प्रदेश, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Bhaskar Hindi
Update: 2021-05-27 07:53 GMT
1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होगा मध्य प्रदेश, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए 1 जून से धीरे-धीरे मध्य प्रदेश को अनलॉक किया जाएगा। आज मंत्रीमंडल की बैठक में प्रदेश को अनलॉक किए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान कई बातों पर सहमति बनी। अनलॉक के दौरान 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालय खोले जाएंगे। राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी।

मंदिरों में एक समय में पुजारी के अलावा दो अन्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सभी मॉल और सिनेमाघर बंद रहेंगे। निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू रखी जा सकती है। ट्रेन, बस और हवाई यात्राएं चालू रहेंगी। पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय खुलेंगेशादी समारोह में दोनों पक्षों से 20-20 संख्या रहेगी। मृत्यु भोज में 20 की संख्या रहेंगी। दाह संस्कार में 20 लोग रहेंगे।राज्यों की बॉर्डर पर सख्ती रहेगी। आर्थिक गतिविधि चालू रहेंगी।

कोविड नियंत्रण के प्रति जन जागरूकता को लेकर मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री समूह की बैठक हुई। प्रमुख सचिव जनसंपर्क शिव शंकर शुक्ला ने जनता में जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार हेतु पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवश्यक रूपरेखा रखी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वाश सारंग, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और उच्च अधिकारी मौजूद है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोमवार को पुनः 11:30 बजे रूपरेखा को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News