नहर की दीवार ढहने का ठीकरा फूटा चूहों के सिर, मंत्री ने बताया- जल्द मुकम्मल होगी जांच

नहर की दीवार ढहने का ठीकरा फूटा चूहों के सिर, मंत्री ने बताया- जल्द मुकम्मल होगी जांच

Tejinder Singh
Update: 2018-09-28 16:51 GMT
नहर की दीवार ढहने का ठीकरा फूटा चूहों के सिर, मंत्री ने बताया- जल्द मुकम्मल होगी जांच

डिजिटल डेस्क, पुणे।  मुठा नदी की नहर की दीवार टूटने के पीछे जिम्मेदार चूहे हैं, यह जानकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन ने विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया को जानकारी दी। महाजन ने शुक्रवार को बताया नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चूहों और केकड़ों ने नहर की दीवार से सटी मिट्टी खोद डाली। जिसके कारण दीवार कमजोर होकर ढह गई। नहर पर अतिक्रमण भी एक वजह बताई गई है। मामले की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समिति नियुक्त की गई है। इस नहर से खेती को जलापूर्ति की जाती है। इसे ठीक करने के लिए अगले डेढ़ महीने में बंद पाइप लाइन का काम पूरा किया जाएगा। दीवार ढहने के लिए नियुक्त की गई समिति अगले दो दिन में जांच करेगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाते हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

मुठा नदी की नहर की दीवार टूटने से दांडेकर पुल और आसपास इलाके में पानी भर गया था। घरों में पानी घुसने के कारण सैंकड़ों लोग परेशान हो गए थे। गुरूवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे नहर की दीवार ढह गई थी, जिस कारण पानी रफ्तार से सड़क पर आ गया। खड़कवासला बांध से नहर में पानी छोड़ा जाता है। जिसका दबाव बढ़ते ही आस पास के लोगों ने सिंचाई विभाग को सूचित किया था। विभाग ने पानी रोक दिया था। लेकिन तब तक सड़क और कई आशियाने पानी की जद में आ गए थे। 

गैरेज, दुकाने, घरों में पानी घुस गया था। शुरू में लोगों ने घरों से पानी बाहर फेंका, लेकिन जब रफ्तार से पानी बहने लगा, तब अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे थे। जहां देखो वहां पानी ही नजर आ रहा था। पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने फंसे हुए लोगों को सही सलामत बाहर निकाला। महानगरपालिका के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे थे। महापौर मुक्ता तिलक को लोगों ने घेर लिया था। उन्हाेंने कहा कि नहर की जर्जर दीवार को लेकर मनपा प्रशासन ने कई बार सिंचाई विभाग को बताया था, लेकिन किस ने काम नहीं किया था।

Similar News