अगर दिग्विजय हार गए तो समाधि ले लेंगे ये बाबा, जीत के लिए मिर्ची से करेंगे हवन

अगर दिग्विजय हार गए तो समाधि ले लेंगे ये बाबा, जीत के लिए मिर्ची से करेंगे हवन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-30 07:26 GMT
अगर दिग्विजय हार गए तो समाधि ले लेंगे ये बाबा, जीत के लिए मिर्ची से करेंगे हवन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। वो दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए मिर्ची हवन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह हार गए तो वह जिंदा समाधि ले लेंगे।

पांच किलों मिर्च से हवन

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी वैराग्यानंद ने कहा कि, वो दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए हवन करेंगे। उन्होंने कहा,"वो पांच किलो मिर्च से हवन करेंगे। वह बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को हराने के लिए हवन करेंगे।" स्वामी ने कहा कि हवन कहां होगा और कब होगा, इसकी जानकारी एक-दो दिन में देंगे। 

जिंदा समाधि

स्वामी वैराग्यानंद ने कहा कि, पूर्व सीएम के जीत पर कोई संशय नहीं है, इसलिए जिंदा समाधि की बात कर रहा हूं। उन्होंगे कहा कि, वो दिग्विजय सिंह के लिए घर-घर जाकर वोट करेंगे। वैराग्यानंद ने कहा,"लाल कपड़े पहनने से कोई संत नहीं हो जाता है। दिग्विजय के समर्थन में 20 हजार साधु-संत प्रचार करने घर-घर जाएंगे।"

शिवराज का हमला

वहीं, कन्हैया कुमार के दिग्विजय सिंह को समर्थन करने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह को अपने प्रचार के लिए देशद्रोह का सामना कर रहे कन्हैया कुमार के अलावा और कोई नहीं मिला। उन्होंने कहा, कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है और देशद्रोहियों का समर्थन करती है। 

आंतकी मसूद अजहर को श्राप

वहीं दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा,"अगर साध्वी प्रज्ञा ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकवादी मसूद अजहर को श्राप दिया होता, तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करना पड़ता। उल्लेखनीय है कि साध्वी ने कहा था कि,उन्होंने हेमंत करकरे को श्राप दिया था, जिसके बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी। 

 

Tags:    

Similar News