नागपुर में भी होती है छठपूजा खास, तैयारियों का प्रशासन ने किया निरीक्षण

नागपुर में भी होती है छठपूजा खास, तैयारियों का प्रशासन ने किया निरीक्षण

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-08 07:10 GMT
नागपुर में भी होती है छठपूजा खास, तैयारियों का प्रशासन ने किया निरीक्षण
हाईलाइट
  • अंबाझरी तालाब पर छठ पूजा की तैयारी शुरू
  • अंबाझरी तालाब
  • फुटाला तालाब का किया निरीक्षण
  • नागपुर में भी बड़ी संख्या में रहते हैं हिंदीवासी

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। छठपूजा पर्व नागपुर में भी खास होता है। यहां हिन्दी भाषीय बड़ी संख्या में रहते हैं इसलिए इस पूजा के लिए तैयारी भी खास होती है। शहर के अंबाझरी तालाब, पुलिस लाइन टाकली, फुटाला तालाब आदि जगहों पर व्यवस्था का प्रशासन ने निरीक्षण किया। इन तालाबों में बड़ी संख्या में भाविक पूजा के लिए पहुंचते है। फुटाला तालाब परिसर में मनपा प्रशासन की ओर से छठपूजा के लिए की गई तैयारियों का जायजा मनपा विपक्ष नेता तानाजी वनवे, धरमपेठ जोन के सभापति प्रमोद कौरती, नगरसेवक कमलेश चौधरी आदि ने तालाब परिसर का जायजा लिया। भाविकों की सुविधा को लेकर तैयारी तय समय पर पूरी करने का निर्देश सभापति कौरती ने उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान छठपूजा स्थल का विधिवत भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान छठपूजा समिति के शैलेंद अवस्थी, अशोक मिश्रा, एसबी मिश्रा, वकील सिंह, राजेश गोवाडे सहित उत्तर भारतीय छठपूजा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

छठवृतियों के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम
राष्ट्रीय छठपूजा समिति की ओर से छठपूजा का आयोजन अंबाझरी तालाब परिसर में किया जाता है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे छठपूजा करने पहुंचते है। इस वर्ष समिति द्वारा फ्लायवुड निर्मित घाट की व्यवस्था की गई है। साथ ही छठवृतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। राष्ट्रीय छठपूजा समिति के संयोजक विवेक शर्मा द्वारा छठपूजा स्थल का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आशुतोष फडणवीस, मुन्ना राय, रतनकुमार बरुआ, विजय तिवारी, राजू मिश्रा, अर्चना शर्मा, सीमा प्रसाद, रागिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

महापौर ने किया भूमिपूजन
अंबाझरी तालाब पर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है।  महापौर नंदा जिचकार की प्रमुख उपस्थिति में घाट का पूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी, नगरसेविका रूपा राय, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष अजय पाठक उपस्थित थे। अजय पाठक ने मनपा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धरमपेठ जोन सभापति प्रमोद करौती, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पांडे, जितेन्द्र पांडे, कौसल पाठक, शहर महामंत्री अशोका शुक्ला, संजय सिन्हा, मंगेश तिवारी, मुन्ना ठाकुर, दिनेश पुरोहित, शंकर गुप्ता, अनिता विश्वकर्मा, आशीष वर्मा, शंकर मिश्रा, अाशीष मिश्रा, वकील सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौतम, राम आसरे मिश्रा, उमा तिवारी, आशा दुबे, आदि उपस्थित थे।
 

Similar News