3 करोड़ टीका लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य, दूसरी खुराक में नागपुर आगे 

3 करोड़ टीका लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य, दूसरी खुराक में नागपुर आगे 

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-26 12:03 GMT
3 करोड़ टीका लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य, दूसरी खुराक में नागपुर आगे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनारोधी टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र देश में अव्वल बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा 3 करोड़ तक पहुंच गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डा .प्रदीप व्यास ने बताया कि राज्य में अभी तक 3 करोड़ 27 हजार 217 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। अब तक देशभर में 30 करोड़ 80 लाख 89 हजार 047 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।  शुक्रवार को महाराष्ट्र में 3 लाख 81 हजार 965 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश (2 करोड़ 95 लाख 98 हजार) दूसरे और गुजरात (2 करोड़ 42 लाख 23 हजार) तीसरे क्रमांक पर है। महाराष्ट्र में 2 करोड़ 43 लाख 32 हजार 112 लोगों को पहला डोज और 58 लाख 3 हजार 396 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। 
टीकाकरण में पुरुष आगे
राज्य में टीकाकरण के मामले में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आगे हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 1 करोड़ 63 लाख 41 हजार 947 पुरुषों और 1 करोड़ 37 लाख 89 हजार 539 महिलाओं को कोराना टीका दिया गया है। इनमें सर्वाधिक 2 करोड़ 65 लाख 98 हजार 978 लोगों को कोविशिल्ड और 35 लाख 33 हजार 861 लोगों को कोवैक्सिन का टीका लगाया गया है। आयु वर्ग की बात करें तो 45 से 60 साल आयु वर्ग में 1 करोड़ 12 लाख 27 हजार, 18 से 44 साल आयु वर्ग में 87 लाख 73 हजार और 60 साल के अधिक आयु वाले 1 करोड़ 1 लाख 34 हजार लोगों को कोरोना वैक्सिन लगाया जा चुका है। राज्य में मुंबई में सबसे ज्यादा 50 लाख 98 हजार लोगों को टीका लगा है। इसमें 41 लाख 38 हजार लोगों को पहली और 9 लाख 59 हजार लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। टीकाकरण के मामले में राज्य के टॉप फाईव शहरों/जिलों में दूसरी खुराक लगाने के मामले में नागपुर आगे है। औरंगाबाद में अभी तक 7 लाख 74 हजार 804 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 6,30,552 लोगों को पहली और 1,44,252 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। 

महाराष्ट्र के टॉप 5 शहर/जिले 
शहर/जिला    टीकाकरण       दूसरी खुराक
मुंबई            50,98,628       9,59,862    
पुणे             41,61,575       7,60,517
ठाणे            23,64,693       4,36,668
नागपुर          15,73,325       3,27,943
कोल्हापुर       12,98,281        2,63,313

विदर्भ के टॉप 7 शहर/जिले
नागपुर          15,73,325       
अमरावती       5,96,314
बुलढाणा        5,48,101
यवतमाल       5,44,952
चंद्रपुर          4,64,425
गोंदिया          4,18,038
वर्धा            3,63,,862

Tags:    

Similar News