बीते चार महीने में जीएसटी क्षतिपूर्ति के रुप में महाराष्ट्र को मिले 1100 करोड़

बीते चार महीने में जीएसटी क्षतिपूर्ति के रुप में महाराष्ट्र को मिले 1100 करोड़

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-20 14:14 GMT
बीते चार महीने में जीएसटी क्षतिपूर्ति के रुप में महाराष्ट्र को मिले 1100 करोड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2020 के बाद से चार महीनों में वस्तु और सेवा कर-जीएसटी से क्षतिपूर्ति के रुप में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 1 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। इसमें विशेष विंडो के जरिए उपलब्ध कराई गई धनराशि के रुप में महाराष्ट्र को अब तक 1151.31 करोड़ रुपये दिए गए है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने जीएसटी की भरपाई के लिए महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेश को 5000 करोड़ की 17वीं साप्ताहिक किस्त जारी कर दी है। इस सप्ताह यह राशि 5.5924 प्रतिशत की ब्याज दर पर उधार ली गई है। केन्द्र सरकार ने दावा किया है कि अक्टूबर 2020 में स्थापित विशेष उधार विंडो के माध्यम से 4.8307 प्रतिशत की औसत ब्याज दर पर ली गई और राज्यों को दी गई कुल राशि 1 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

मंत्रालय ने बताया है कि जीएसटी में कमी की क्षतिपूर्ति के लिए अब तक कुल 91 प्रतिशत राशि संबंधित राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्र शासित प्रदेशों को जारी की जा चुकी है। इनमें से राज्यों को 91 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की गई है। तीन केन्द्र शासित प्रदेशों को 80539 करोड़ रुपये जारी किए गए है।  

Tags:    

Similar News