महाराष्ट्र में किसानों का 34000 करोड़ कर्ज माफ

महाराष्ट्र में किसानों का 34000 करोड़ कर्ज माफ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-24 10:49 GMT
महाराष्ट्र में किसानों का 34000 करोड़ कर्ज माफ

टीम डिजिटल, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार दोपहर किसानों का 34000 करोड़ कर्ज माफ कर दिया। फड़णवीस सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 89 लाख किसानों को फायदा होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किसानों के डेढ़ लाख तक के कर्ज को माफ कर दिया गया है।

उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी कर्जमाफी बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर इस ऋणमाफी से करीब 34000 करोड़ का बोझ पड़ेगा। हालांकि सरकार इसकी भरपाई अन्य माध्यमों से कर लेगी। यह कर्जमाफी छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना के तहत की गई है। इसके तहत किसानों का 30 जून 2016 तक का कर्ज माफ हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से आयकर देने वाले किसानों को कोई फायदा नहीं होगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान 11 जून को कर्जमाफी की घोषणा की थी। यह घोषणा किसान संगठनों की उस धमकी के बाद की गई थी, जिसमें किसान नेताओं ने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी थी। राज्य सरकार ने इसके लिए ज्वॉइंट कमेटी का गठन किया था, जिसका काम यह देखना था कि जरूरतमंद किसानों को ही इस कर्जमाफी की घोषणा का लाभ मिले।

Similar News